डेढ़ माह पहले घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
-लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बांगरमऊ। करीब डेढ़ माह पहले ई-रिक्शा की टक्कर से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बांगरमऊ क्षेत्र के गोसा प्रयागपुर निवासी मनोज कुमार (30) 12 जनवरी को बांगरमऊ संडीला मार्ग पर अपनी कार किनारे खड़ी कर पैदल आरएस चौराहे पर लगी बाजार से सब्जी खरीदने जा रहे थे। पैदल सड़क पार करते समय पीछे से आए एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। घायल युवक को परिजनों ने बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। उसके बाद उसके परिजन उसका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जहां पर रविवार को इलाज के दौरान मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।