फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: न्यायिक अधिकारी की कार की टक्कर से वृद्धा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर डीहा गांव के पास न्यायिक अधिकारी की कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी वृद्धा घायल हो गई। ग्रामीणों कार रोकवा लिया और चालक से धक्कामुक्की करने लगे। बाद में लोगों ने मामला शांत करा दिया। घायल वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के डीहा गांव निवासी श्रीमती (60) ससुराल जा रही बेटी नन्ही को बस में बैठाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थी। सफीपुर की ओर जा रही एक न्यायिक अधिकारी कार से वृद्धा को टक्कर लग गई। इससे वह घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण पहुंच गए और कार को रुकवा लिया और विवाद के दौरान कार के चालक से धक्कामुक्की करने लगे। न्यायिक अधिकारी की कार होने की जानकारी पर गांव के कुछ लोगों ने आक्रोशितों को शांत कराया। घायल वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें