फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बारिश में कच्ची दीवार गिरने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। सुपासी गांव में बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से बर्तन धो रही वृद्धा मलबे में दब गई। परिजन स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सुपासी निवासी सरस्वती (60) पत्नी सुरजन रविवार सुबह करीब आठ बजे कच्ची दीवार के पास बैठकर बर्तन धो रही थी। तभी अचानक से दीवार गिरने से वह मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गई। पति और बेटा दिनेश स्वास्थ्य केंद्र ले गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।


कच्ची दीवार गिरने से नीचे बंधी सात बकरियां मरीं
बांगरमऊ। भठियापुर निवासी रमजानी के घर के आंगन में कच्ची दीवार के ऊपर पड़े छप्पर के नीचे सात बकरियां बंधी थीं। रात में हल्की बारिश भी हो रही थी। देर रात कच्ची दीवार अचानक गिरने से उसके पास बंधी सात बकरियां मलबे में दब गईं। दीवार गिरने की आवाज सुन पड़ोसी दौड़कर मौके पर आ गए और मलबा हटाना शुरू किया। जब मलबा हटाया गया तब तक बकरियों ने दम तोड़ दिया। सुबह सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। लेखपाल प्रकाश ने पहुंचकर क्षति का आंकलन कर सरकारी सहायता दिलाए जाने के लिए तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें