फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ई-रिक्शा की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। ई-रिक्शा की टक्कर से वृद्ध घायल हो गया। रिक्शा चालक उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के बाहर उतारकर भाग गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने अंदर पहुंचाया जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सीतापुर जिले के सिधौली निवासी लल्लन मिश्र (65) ट्रक की चेसिस चलाते थे। काफी समय से वह सदर कोतवाली कांशीराम कालोनी निवासी लतीफ के साथ रह रहा था। लतीफ के बेटे फैजान ने बताया कि लल्लन के साथ अन्य कई अन्य चालक भी काम करते हैं। पिता ट्रांसपोर्टरों की मांग पर चालकों को वाहन चलाने के लिए भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम लल्लन घर से टहलने की बात कहकर निकले थे। रात नौ बजे अस्पताल चौकी से पुलिस ने फोन पर लल्लन की मौत की जानकारी दी। चौकी इंचार्ज प्रवीन पुंज ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। सीसीटीवी में ई-रिक्शा चालक लल्लन को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के बाहर उतारता दिखा है। जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें