फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भतीजे से विवाद के बाद वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। शराब के नशे में धुत भतीजे से विवाद के बाद वृद्ध की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। बहू ने भतीजे पर गला घोटकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच की। पोस्टमार्टम में हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई। छह विसरा सुरक्षित हुए हैं।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के उदशाह गांव निवासी रामचरण (70) के बेटे बबलू ने तीन साल पहले गांव की शशि से विवाह किया। रामचरण का भतीजा पिंटू पुत्र काली इसका विरोध कर रहा था। बबलू रेलवे कोच फैक्टरी रायबरेली में संविदा पर नौकरी करता है और वहीं रहता है।
शशि के मुताबिक, पिंटू शनिवार रात नशे की हालत में घर पहुंचा और ससुर से विवाद करने लगा। पिंटू से विवाद के दौरान ससुर की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। बहू शशि के मुताबिक वह कई बार मारपीट भी कर चुका है। पति की मौत से पत्नी राजरानी और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बहू ने हत्या का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवेचना में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें