फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: हेड कांस्टेबल का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल, एसपी बोले- इस बात का पता लगाया जा रहा

Mon, 22 Aug 2022 07:13 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

एसपी ने बताया कि महिला कौन इसका पता लगाया जा रहा है। वीडियो में देखने से ऐसा लग रहा है कि हेड कांस्टेबल के कमरे का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले की बांगरमऊ कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल का एक महिला के साथ वर्दी में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए वीडियो में दिख रहे पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहे हेड कांस्टेबल का नाम दीपचंद्र गौतम है। वह वर्दी पहने है और महिला साड़ी पहने है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी दिनेश त्रिपाठी ने जांच कराई और पुष्टि होने पर हेड कांस्टेबल दीपचंद्र को निलंबित करते हुए विभागी जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो वर्ष 2020 का बताया जा रहा है। उस समय वह गंगाघाट कोतवाली में तैनात था। इसके बाद बांगरमऊ कोतवाली तबादला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें