फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कोविड वार्ड के लिए मिले 30 बेड, जल्द शुरू होगा संचालन

Fri, 26 May 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शासन की ओर से जिला अस्पताल में 30 बेडों का कोविड वार्ड का निर्माण कराया गया है। इसका उपयोग कोरोना मरीजों के साथ सामान्य मरीजों को भर्ती व उनके उपचार के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित इमरजेंसी वार्ड के पीछे 30 शैयायुक्त कोविड वार्ड का निर्माण शासन द्वारा कराया गया है। इसके निर्माण का लगभग काम पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार शेष बचा कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। बृहस्पतिवार को इसी वार्ड के लिए 30 बेड भी उपलब्ध हो गए हैं। इन बेडों को अस्पताल प्रशासन की निगरानी में बर्न यूनिट के बगल में बनी इमारत में रखवाया गया है। सीएमएस डॉ. सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड वार्ड के लिए 30 बेड उपलब्ध हो गए हैं। इसके बाद वार्ड सीएमओ को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। मरीजों के उपचार से संबंधित अन्य संसाधन मिलने के बाद वार्ड का संचालन शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें