फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नर्सिंग होम संचालक ने महिला मरीज से दो साल किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। नर्सिंग होम के संचालक ने इलाज के बहाने नशे का इंजेक्शन लगाकर महिला से दो साल में कई बार दुष्कर्म किया। महिला की बेटी ने यह हरकत देखी। तब उसने मां को बताया। डीजीपी के आदेश पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी डॉक्टर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने डीजीपी से शिकायत की थी कि लखनऊ के रहीमाबाद थानाक्षेत्र के कैथोलिया निवासी रिश्तेदार का औरास में नर्सिंग होम है। बीमार होने पर वह इलाज कराने वहीं जाती थी। दवा दिलाने के बहाने वह अक्सर बुलाया करता था। वहां दवा बताकर नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दुष्कर्म करता था। एक दिन बेटी साथ गई थी।
उसने संचालक की यह हरकत देख ली तो संचालक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी संचालक रामबिलास पर रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला कि तहरीर पर आरोपी संचालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें