उन्नाव। अकरमपुर स्थित एक केमिकल फैक्टरी में मंगलवार रात आग लगने की घटना में अग्निशमन अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा उपकरण और एनओसी न मिलने पर फैक्टरी मालिक को नोटिस जारी किया है। एफएसओ ने दिन जवाब मांगा है।
शुुक्लागंज निवासी संदीप शुक्ला की अकरमपुर में एडेसिव फैक्टरी में मंगलवार रात करीब दो बजे शार्ट शर्किट से आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए आठ दमकल की मदद से पांच घंटे मशक्कत करनी पड़ी थी। गुरुवार को अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव ने बताया कि फैक्टरी मालिक को नोटिस जारी की गई है। इसमें अग्निशमन उपकरण मौजूद न होने समेत अन्य बिंदुओं पर दो दिन में जवाब देने को कहा है।