फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से सिर्फ पांच लोगों को दर्द

Mon, 19 Dec 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ साक्षी महाराज व विधायक पंकज गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी के बाद उपजे सियासी घमासान पर यह कटाक्ष सांसद साक्षी महाराज ने किए। वह रविवार को सांसद निवास पर जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों के सम्मान समारोह में को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि देश भर में लाइन में लगे लोग तो मोदी की जयकार कर रहे हैं, लेकिन कुछ विपक्षी नेता और काले धन वालों को इससे परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी पर चर्चा तो 1971 से शुरू है। सभा को भाजपा नेता आनंद अवस्थी, विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान शुक्लागंज मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सुशील तिवारी, अमित त्रिपाठी, पवन दीक्षित,  सतगुरु मिश्र, संदीप लोधी आदि का सम्मान किया गया। संचालन अनुराग अवस्थी ने किया। इस मौके पर विपिन मिश्र, सरोज सिंह, संजय विमल, गोरेलाल दीक्षित, आशादीन तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें