फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 5.49 करोड़ से नौ जर्जर मार्गों का होगा निर्माण

Sat, 11 Nov 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। पुरवा विधानसभा की नौ जर्जर सड़कों के बनने की उम्मीद है। शासन ने निर्माण के लिए 5.49 करोड़ का बजट जारी किया है। इससे क्षेत्र की लगभग 50 हजार की आबादी का आवागमन सुलभ होगा। क्षेत्र के नौ मार्ग लंबे समय से जर्जर हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। जर्जर सड़कों से आवागमन करना राहगीरों के लिए मुश्किल भरा है। ज्यादातर मार्गों पर गिट्टी फैली है। डामर तक गायब हो चुका है। अब शासन ने सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को बजट जारी कर दिया है। इनमें पुरवा व हिलौली की दो-दो और असोहा ब्लाक की पांच सड़कें शामिल हैं। विभाग ने जल्द काम शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में जर्जर सड़कों पर आवागमन कर रहे राहगीरों को सड़क बनने की उम्मीद है। एक्सईएन प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा निर्माण



असोहा ब्लाक का अभूसा -धौरहरा मार्ग, मेदपुर -चेतरा मार्ग, बहुरहा -जगदीशपुर मार्ग, महिपतखेड़ा तेजीखेड़ा वाया गोकुलखेड़ा, गडरियन खेड़ा मार्ग पुरवा का अच्छी खेड़ा वाया कसरौर मार्ग और बरुवाकला संपर्क मार्ग हिलौली का गुलरिहा-बेसनखेड़ा मार्ग और चकसरैया संपर्क मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें