फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मायके आई नवविवाहिता की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाटन। मायके में घर के काम कर रही नवविवाहिता घर में लगे लोहे के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र की ग्रामसभा उचवा के मजरे पुरंदरपुर निवासी विनोद कुमार की बेटी रितिका (21) का विवाह 23 जून को पोरई गांव निवासी सोनू के साथ हुआ था। शादी के बाद 27 जून को मायके पक्ष के लोगा चौथी विदा कराने आए थे। वह ससुराल से मायके आ गई थी। 28 जून को ससुरालीजनों को पैर फेरने के साथ विदा कराने आना था। घर वाले और नवविवाहिता उसी की तैयारी में लगी थी। तभी दरवाजे के पास लगे लोहे के पाइप से निकला बिजली का तार कटा होने से पाइप में करंट उतर आया। चपेट में आने से रितिका गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन एंबुलेंस से उसे पुरवा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से मायके और ससुराल वालों में कोहराम मच गया। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। बेटी की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि अभी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें