फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सोशल मीडिया पर फोटो देख भतीजे ने पहचाना शव

Fri, 26 May 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शारदा नहर हरदोई ब्रांच में मेथीटीकुर के पास वृद्ध के शव की शिनाख्त हो गई। भतीजे ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो को देखकर पहचान की। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के मोहल्ला खेतू निवासी भतीजे बृजेश कुमार ने बताया कि 22 मई की सुबह अनिल कुमार (65) सुबह चार किलोमीटर दूर ओसियां गांव में एक पति-पत्नी के विवाद के फैसले में गए थे। लेकिन वहां नहीं पहुंचे। इधर माखी थानाक्षेत्र के मेथीटीकुर नहर पुल के पास शव झाड़ियों में फंसा मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कराई थी। फोटो को देखकर वह परिजनों के साथ माखी थाने पहुंचे। वहां से पोस्टमार्टम हाउस आकर शिनाख्त की। रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। माखी थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि शव की शिनाख्त हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों का अभी कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें