फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, दो बीईओ का रोका वेतन

Sat, 13 May 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हिलौली और सिकंदरपुर सरोसी बीईओ लगातार समाधान में कर रहे थे मनमानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर डीएम ने हिलौली और सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के बीईओ का वेतन रोक दिया है। बीएसए को निर्देश दिया है कि लंबित मामलों का निस्तारण कर तीन दिन में रिपोर्ट कार्यालय भेजें।
हिलौली कस्बा निवासी किशन कुमार ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी कि गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कुछ लोगों ने फसल बुद्धि है उसे नष्ट नहीं किया गया है। बीएसए ने हिलौली बीईओ सुरेश कुमार को जांच पर निस्तारण के निर्देश दिए थे। बीईओ ने इसमें लापरवाही बरती। निस्तारण किया कि नहीं इसकी रिपोर्ट भी कार्यालय को नहीं भेजी। वहीं सिकंदरपुर सरोसी बीईओ देवेंद्र कुमार ने भी आईजीआरएस की तीन से चार शिकायतों के निस्तारण में दिलचस्पी नहीं दिखाई। डीएम के निर्देश पर दोनों बीईओ का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। साथ ही तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के बीएसए ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इसमें बीईओ सिकंदरपुर सरोसी ने एक मामले में बिना जांच के ही निस्तारण का आदेश भी लगाया है। स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें