उन्नाव। शहर के बाईपास स्थित एक होटल में नृत्य, गायन, मॉडलिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 60 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। बेहतरीन प्रदर्शन कर नैंसी ने मिस यूपी का खिताब अपने नाम किया। श्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट का खिताब अंजलि ने हासिल किया।
प्रतियोगिता में जिले के अलावा कानपुर, लखनऊ, बांदा, फतेहपुर सहित आठ जनपदों से 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें नैंसी ने मिस यूपी का खिताब अपने नाम किया। श्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट का खिताब कानपुर देहात की अंजलि दूबे ने हासिल किया। अमन ने दूसरा और कोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विजयी प्रतिभागियों को वालिया सिद्दीकी,यशी शुक्ला और वैशाली ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान अमित मिश्रा, संजय शुक्ला, सलमान शफीक, लक्ष्य निगम, अंबुज आदि मौजूद रहे।