फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नाव- मुख्तार अंसारी ने 15 दिन उन्नाव जेल में भी गुजारे थे

Sat, 30 Mar 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए 11 से 26 जुलाई 2017 तक रखा गया था
विज्ञापन

मनोरंजन के लिए बैरक में लगाया गया था टीवी, सुविधा के लिए कमोड
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। माफिया और तत्कालीन विधायक मुख्तार अंसारी ने 2017 में 15 उन्नाव जिला जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में गुजारे थे। घुटनों में दर्द की शिकायत पर उसके लिए कमोड और मनोरंजन के लिए टीवी भी लगवाया गया था।
उस समय बसपा से विधायक रहे मुख्तार अंसारी को विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए 11 जुलाई 2017 को बांदा से उन्नाव जेल में शिफ्ट किया गया था। यहां से उसे कड़ी सुरक्षा में लखनऊ विधानसभा ले जाया जाता था।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्तार के गुर्गे शहर में रहकर लगातार हर गतिविधि पर नजर रखे रहे थे। बांदा से एक सीओ, चार दारोगा और एक प्लाटून पीएसी उसकी सुरक्षा में भेजी गई थी। जेल में मोबाइल या बाहर से खानपान की चीज जेल में जाने से रोकने के लिए एक सब इंस्पेक्टर और दीवान को गेट पर चौबीसों घंटे तैनात किया गया था।
मुख्तार के गुर्गे या उसके दुश्मन किसी होटल, ढाबा या धर्मशाला में शरण लेकर किसी वारदात को अंजाम न दे दें, इसके लिए तत्कालीन एसपी नेहा पांडेय ने सघन चेकिंग अभियान चलाया था और बिना आईडी लोगों को ठहराने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन

विधानसभा सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए उसे 15 दिन कड़ी सुरक्षा में उन्नाव जेल से सुबह लखनऊ ले जाने और शाम को वापस जेल लाने की जिम्मेदारी तत्कालीन सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को दी गई थी। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद 26 जुलाई 2017 को उसे फिर बांदा जेल पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें