फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दहेज हत्या में फरार सास-ससुर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हसनगंज। घर में फंदे पर लटके मिले महिला के शव की घटना में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरार चल रहे सास ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीखेड़ा में रोहित वर्मा की पत्नी सरोजनी का शव दो अप्रैल को घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। तीन अप्रैल को मृतका के भाई रामकिशोर की तहरीर पर पति रोहित वर्मा, ससुर राजकुमार, मां सरोजनी के साथ ननद और नंदोई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पति को जेल भेजा था। सास-ससुर फरार चल रहे थे। पुलिस ने सास ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। नंद नंदोई अभी फरार हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मृतका के सास ससुर को जेल भेजा गया है। फरार ननद और नंदोई के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



दहेज हत्या में नामित पति और ससुर को भेजा जेल
सफीपुर। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव ओसिया निवासी कमलेश ने बताया कि बेटी निशा का विवाह आसीवन थानाक्षेत्र के गांव कुल्हा अटौरा निवासी शंकरलाल के बेटे राम सिंह के साथ दो साल पहले किया था। इसके बाद से पति, ससुर शंकरलाल, सास जनाका, ननद और चचेरा देवर दहेज में नकद रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न हुई तो 14 अप्रैल को बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतका के पिता ने 16 अप्रैल को ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति राम सिंह और ससुर शंकरलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश्र जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें