फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
राहुल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन शनिवार को गांव के बाहर शव नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। पिता ने गांव के ही तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। युवक शुक्रवार सुबह ही चंडीगढ़ से लौटकर आया था।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरिया गाड़ा निवासी नन्हा का बेटा राहुल उर्फ राजू (19) चंडीगढ़ में पीओपी का काम करता था। दीपावली के चलते शुक्रवार सुबह ही वह घर आया था। एक घंटे घर में रुकने के बाद साइकिल से बिना बताए कहीं चला गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा।
बेटे के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह बेरियागाड़ा मोड़ के पास नीम के पेड़ से उसका शव लटकता दिखा। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन भाइयों समेत चार पर बेटे की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई भाई जय सिंह ने बताया कि दो महीने पहले भाई का आरोपियों से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। तब से यह लोग खुन्नस मान रहे थे। कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें