फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दस दिन से लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज

Thu, 08 Jun 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरास। दस दिन से लापता गांगन गांव के युवक के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की है। गांंगन गांव निवासी खुशबू यादव का पति अवधराम दस दिन पहले किसी फैजान नाम के युवक के बुलाने पर घर में रखे 25,000 रुपये लेकर चला गया था। लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चला है। उधर फैजान से बात करने पर वह आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। इससे परेशान होकर बुधवार को खुशबू ने थाने मेंं फैजान के खिलाफ अपने पति का धर्म परिवर्तन कराने की आशंका जाहिर कर तहरीर दी थी।
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि युवक की पत्नी की तहरीर के आधार पर युवक की गमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तार जोड़ते समय लगा करंट हालत गंभीर
सफीपुर। पानी की टंकी की लाइन जोड़ते समय युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मियागंज सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा हैदराबाद नगर पंचायत में में बनी पानी की टंकी की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। उसी फाल्ट को सही करने के लिए सुभाष नगर मोहल्ला निवासी सत्येन्द्र (40) तारों को जोड़ रहा था। तभी करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन उसे मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक उसे बिजली फाल्ट सही करने की जानकारी है। इसलिए वह छोटे काम करता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें