फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ड्रेजर मशीन से गंगा में खनन, पांच लाख जुर्माना

Fri, 31 Mar 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
परियर। सदर तहसील के परियर घाट पर नावों में मिनी ड्रेजर मशीन फिट करके नदी की धारा के बीच बालू का खनन किया जा रहा था। एसडीएम सदर ने सीओ सिटी के साथ छापा मारा। खनन पट्टा धारक पर पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के परियर घाट 26 हेक्टेयर जमीन पर गोपाल पांडेय के नाम से बालू खनन का पट्टा है। बुधवार को ग्राम प्रधान रजनीश व अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम अन्य अधिकारियों को फोन करके प्रतिबंधित मशीनों से बालू खनन की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि रात के समय प्रतिबंधित मशीनों से खनन कराया जाता है और सुबह होते ही मशीनों को दूर झाड़ियों में छिपा दिया जाता है। एसडीएम नूपुर गोयल, सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने छापा मारा। यहां दो ड्रेजर मशीन पकड़ी हैं। खनन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पट्टा धारक पर पांच लाख रुपये जुर्माना लगाते हुए नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें