फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नहर माइनर सफाई में गड़बड़ी पर सात ठेकेदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नहर माइनर सफाई में खानापूर्ति करने वाले सात ठेकेदारों को नोटिस जारी की गई है। साथ ही ठेकेदारों को अधूरे पड़े कार्यो को चार दिन में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीडीओ के निरीक्षण वाले माइनरों का पुनर्मूल्यांकन कराने की जिम्मेदारी अवर अभियंताओं को दी गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने 1553 किमी लंबी 282 नहरों की सफाई का दावा किया है। इनमें माइनरें, रजबहें व छोटे नाले भी शामिल हैं। इसमें शारदा खंड व लखनऊ खंड दो का भी क्षेत्र शामिल है। वहीं ठेकेदारों द्वारा सफाई में कोरम पूरा किया गया। इसकी शिकायतें पहुंचने पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन दीपक यादव ने सात ठेकेदारों को नोटिस जारी की है। एक्सईएन ने बताया कि ठेकेदारों ने जहां पर काम अधूरा छोड़ा है उसे पूरा करने के लिए चार दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भी यदि काम पूरा नहीं किया गया तो ब्लैकलिस्टेड की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सीडीओ ऋषिराज द्वारा गुरुवार को बिचपरी माइनर की सिल्ट सफाई का निरीक्षण किया गया था। यहां पर चमरौली के पास कराया गया काम असंतोषजनक मिला था। अजगैन रजबहा के टेल पर दीनखेड़ा से अतरसा तक सिल्ट सफाई का कार्य नहीं मिला था। ठेकेदारों द्वारा इन माइनरों के कराए गए कार्यों के दावों की पड़ताल के लिए अवर अभियंताओं से पुनर्मूल्यांकन कराया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया की ड्रोन से वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके बाद ठेकेदारों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने देखी नहर की सिल्ट सफाई
सोनिक। सदर तहसील के गांव कुईथर में 25 दिसंबर को पुरवा ब्रांच की शारदा नहर का पानी ओवर फ्लो होने से किसानों के खेतों में बोई गई फसल जलमग्र हो गई थी। इसकी जांच के लिए शनिवार को सिंचाई विभाग के रुहेलखंड बरेली के मुख्य अभियंता एसपी सिंह क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने नहर की सिल्ट सफाई भी देखी। ग्रामीणों के बयान भी नोट किए। साथ ही आगे एक पुलिया पर पाइप नहीं स्लैब ढलवाने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें