फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से अधेड़ ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। खेत देखने जा रहे अधेड़ की वाहन की टक्कर से हालत बिगड़ गई। सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के शरीफाबाद गांव निवासी चंदन चौरसिया (55) शनिवार शाम पांच बजे पड़ोस के घनैइयाखेड़ा गांव के पास पैदल खेत जा रहा था। मैनीभावाखेड़ा से रामपुर गढ़ौवा जाने वाले मार्ग पर वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए। परिजन सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि चंदन का विवाह नहीं हुआ था। वह दो भाई थे। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें