उन्नाव जिले के अचलगंज में बीमा की किस्त जमा कर घर लौट रही युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। थानाक्षेत्र के गांव करौंदी निवासी विजयपाल गौतम की 22 वर्षीय बेटी चांदनी 12 अप्रैल को दोपहर दो बजे बीमा की किस्त जमा करने गई थी। किस्त जमा कर वापसी में बाबाखेड़ा तिराहा पर टेंपो से उतरने के बाद पैदल बदरका की ओर जा रही थी।
तभी पीछे से आए बाइक सवार बेनीखेड़ा निवासी लालू ने उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही युवती के गले पर चाकू से वार किया था। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज थी। वह फरार चल रहा था। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।