फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रमुख दलों ने खोल दिए हैं पत्ते, साक्षी व अन्नू तीसरी बार आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होने जा रही है। अच्छी बात यह है कि प्रमुख दलों ने प्रत्याशी मैदान में उतार रखे हैं। साक्षी व अन्नू का तीसरी बार आमना-सामना तय है। वहीं बसपा के ब्राह्मण कार्ड खेलने और मैदान में अशोक पांडेय के उतरने से मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।
वैसे प्रत्याशी घोषणा में सपा ने बाजी मारी थी और सबसे पहले अन्नू टंडन का नाम घोषित कर दिया था। बाद में कांग्रेस से गठबंधन हो गया लेकिन सपा के प्रत्याशी घोषित किए जाने से यह सीट समाजवादी पार्टी के ही खाते में चली गई। दूसरे नंबर पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया था। आखिर में बसपा ने अपना उम्मीदवार उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के नाम तो पूरी तरह से खुल गए हैं लेकिन छोटे दलों व निर्दलीयों की संख्या नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 29 अप्रैल को ही पता चल पाएगी। फिलहाल मतदाता खामोश है और घोषित प्रत्याशी उन्हें अपने पाले में लाने के लिए जी-जान से हुजूरी में लगे हैं।

-
जिले के अब तक के सांसद
1952: विश्वंभर दयालु त्रिपाठी
1957: विश्वंभर दयालु त्रिपाठी
1962: कृष्णदेव त्रिपाठी
1967: कृष्णदेव त्रिपाठी
1971: जियाउर रहमान अंसारी
1977: राघवेंद्र सिंह
1980: जियाउर रहमान अंसारी
1984: जियाउर रहमान अंसारी
1989: अनवार अहमद
1991: देवी बक्श सिंह
1996: देवी बक्श सिंह
1998: देवी बक्श सिंह
1999: दीपक कुमार
2004: ब्रजेश पाठक
2009: अन्नू टंडन
2014: डॉ. साक्षी महाराज
2019: डाॅ. साक्षी महाराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें