फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: किसानों ने सड़क पर फैलाया मक्का, बाइक फिसली...दंपती व दो बच्चे घायल, यूपीडा की चेतावनी पर भी नहीं माने

Sat, 07 Oct 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: यूपीडा की चेतावनी के बाद भी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सुखाने के लिए किसान मक्का फैलाना बंद नहीं कर रहे हैं। दो दिन पूर्व यूपीडा की टीम ने किसानों को सर्विस रोड पर मक्का न फैलाने की चेतावनी देते हुए हटवा दी थी।
विज्ञापन
सड़क पर फैला हुआ मक्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव के पास सुखाने के लिए सड़क पर फैलाई गई मक्का की वजह से बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दंपती और दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सिरधरपुर गांव निवासी शकील (36), पत्नी आलिदा (32), बेटे असलम (3) और दस माह के बेटे जुनैद के साथ बाइक से ससुराल गोशाकुतुब जा रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर फैली मक्का पर बाइक फिसल गई।
हादसे में दंपती और दोनों बच्चे घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में शकील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा गुरूवार को खंभौली में मेला देखने जाने वाले आधा दर्जन बाइक पर सवार दस लोग चुटहिल हुए थे।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मक्का फैलाने का वीडियो
यूपीडा की चेतावनी के बाद भी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सुखाने के लिए किसान मक्का फैलाना बंद नहीं कर रहे हैं। दो दिन पूर्व यूपीडा की टीम ने किसानों को सर्विस रोड पर मक्का न फैलाने की चेतावनी देते हुए हटवा दी थी।

सर्विस रोड पर कई किमी तक फैला था मक्का
तीसरे दिन ही बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र और बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में इस सर्विस रोड पर कई किमी तक मक्का फैले होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन



किसानों को हिदायत देकर ऐसा करने से रोका जाएगा

वायरल वीडियो में कुछ किसान सड़क पर मक्का फैलाते हुए दिख रहे हैं और बाइक सवार लोग फिसलकर गिर रहे हैं। बांगरमऊ कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक नईम खान ने बताया कि किसानों को हिदायत देकर ऐसा करने से रोका जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें