फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Suicide: एकतरफा प्रेम में युवक ने खुद को तमंचे से मारी गोली, शादी करने की जिद पर अड़ा था

Wed, 07 Sep 2022 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर गांव में एकतरफा प्रेम में युवक ने युवती को घायल करने के बाद अपनी कनपटी में तमंचे से गोली मार ली। कानपुर हैलट ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। शंकरपुर निवासी शिवेंद्र (26) एक युवती से प्यार करता था। वह उससे शादी करने की जिद पर अड़ा था।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह युवती के घर पहुंचा। वह घर पर अकेली थी। शिवेंद्र ने युवती से साथ चलने का दबाव बनाया। विरोध पर उसके सिर पर तमंचे की बट से हमलाकर घायल कर दिया और भाग गया। घायल युवती ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी।

उसका पिता युवक के घर पहुंचा और थाने में तहरीर देकर जेल भिजवाने की धमकी दी। युवक के पिता व अन्य परिजनों ने उसे डांटकर पीट दिया। इस पर शिवेंद्र ने खुद को गोली मार ली। परिजन उसे लहूलुहान हालत में कानपुर हैलट ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। पुलिस को मौके से तमंचा व कारतूस मिला है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


दो माह पूर्व भी हुआ था विवाद
युवती माता-पिता व भाइयों के साथ चंडीगढ़ में रहती है। उसकी तबीयत खराब होने पर माता-पिता उसे लेकर सोमवार को ही घर आए थे। चर्चा है कि दो माह पहले शिवेंद्र युवती से मिलने चंडीगढ़ गया था। वहां भी विवाद हुआ था और वह गांव लौट आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें