फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोपी को लुकआउट नोटिस

Thu, 04 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
मालूम हो कि हिलौली ब्लाक के बचुआखेड़ा गांव में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए शासन ने दो करोड़ रुपये तय किए थे। पहली किस्त पूर्व से हाल, खेल मैदान और साइड में सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। गार्ड कक्ष के अलावा कई अन्य कार्य अधूरा पड़े हैं। इनके निर्माण को दूसरी किस्त में 97 लाख पांच हजार रुपये इसी साल जनवरी, फरवरी में जारी हुए थे। यह पैसा युवा कल्याण विभाग के खाते में आया था। विभागीय कार्यालयाध्यक्ष मेघना सोनकर को यह धनराशि कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को देनी थी लेकिन युवा कल्याण के बाबू रामेंद्र ने कार्यालयाध्यक्ष की आईडी व पासवर्ड के जरिए यह पैसा खुद के व्यक्तिगत खाते और कविता स्पोर्ट्स के खाते में ट्रांसफर कर धनराशि गबन कर ली थी। कार्यदायी संस्था को दी गई चेकों के बाउंस होने के बाद मामला खुला था। इसके बाद युवा कल्याण अधिकारी मेघना सोनकर ने दो जुलाई को आरोपी बाबू के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के एक माह बाद भी पुलिस आरोपी बाबू को पकड़ नहीं पाई है। इसके चलते बुधवार को सीओ रामअर्ज व कोतवाल संजय पांडेय ने फोर्स के साथ बाबू के आदर्शनगर स्थित घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूरी प्रक्रिया के तहत घर के मुख्य द्वार पर कुर्की की नोटिस चस्पा की। कोतवाल ने बताया नोटिस चस्पा की गई है। हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें