फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनें फुल, कैसे होगा सफर

Thu, 10 Mar 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव जंक्शन पर बने रिजर्वेशन काउंटर पर लगी यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव। होली के चलते ट्रेनों से नई दिल्ली, मुंबई, लुधियाना के अलावा अन्य प्रांतों में रहने वाले नौकरी पेशा लोगों को होली का त्योहार अपने घर पर अपनों के साथ मनाने के लिए खासी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


इन रूटों पर आने-जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग मिल रही है। रेलवे सूत्रों के अनुसार एक - दो दिन में वेटिंग भी मिलना बंद हो जाएगी। ट्रेनों में सीटों के रिजर्वेशन के लिए मारामारी मची है। कई ट्रेनों के लिए लंबी वेटिंग चल रही हैं। इससे ट्रेनों में मार्च व अप्रैल तक सीटें कंफर्म होना मुश्किल दिख रहा है।

 होली का त्योहार मनाने के लिए विभिन्न प्रदेशों में काम करने वाले लोगों ने अपने घरों की ओर आने की तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन ट्रेन से वापस जाने की सोच रहे लोगों को दिक्कतें आ सकती है। इन स्थानों को जाने वाली ट्रेनों में अधिकांश अभी से फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मारामारी लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक व कुशीनगर एक्सप्रेस में देखने को मिल रही है। पुष्पक व नई दिल्ली जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में वेटिंग 100 को पार कर चुकी है।

इसके अलावा कानपुर से जम्मू जाने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनों में अप्रैल तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रही हैं। आलम यह है कि होली पर सफर के लिए एक माह पूर्व कराई गई टिकट भी अभी तक कंफर्म नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें