फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रेनों की तरह अब रोडवेज बसों की भी मिलेगी लाइव लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। ट्रेनों की तरह यात्रियों को अब रोडवेज बसों की भी लाइव लोकेशन मिल सकेगी। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस का चयन करने में आसानी होगी। इसके लिए बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है और एकीकृत व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों से यात्रा करने वाले लोग कहीं से भी अपने मोबाइल पर अपने गंतव्य रूट की बस की जानकारी कर सकेंगे। ट्रेनों की तर्ज पर बस की लाइव लोकेशन का पता चल जाएगा और वह अपनी सुुविधा के अनुसार बस का चयन कर सफर कर सकेंगे। परिवहन विभाग इसके लिए यूपीएसआरटीसी का मोबाइल एप विकसित कर रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के डिपो में बसों की फीडिंग की जा रही है। इसके बाद एकीकृत व्हीकल ट्रैकिंग और यात्री सूचना प्रणाली के तहत डिवाइस लगाई जाएगी। यात्री बस की लोकेशन पता करने के साथ ही टिकट और सीट भी पहले ही बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन

एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि शासन स्तर पर काम चल रहा है।



बस स्टेशनों पर मिल सकेगी जानकारी

बस संबंधित सभी जानकारी बस स्टेशन पर मिल सकेगी। बसों का देरी से आना और निरस्त होने की सूचना बस स्टेशन पर लगी स्क्रीन पर मिलेगी। इसके अलावा अनाउंसमेंट के जरिए बसों के रूटों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें