फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

Sat, 18 Mar 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी पर एक लाख पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में हसनगंज कोतवाली किशोरी के पिता ने नसरतपुर निवासी मूलचंद्र के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता का आरोप था कि आरोपी ने खेत पर बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूट कर घर पहुंची किशोरी ने पिता को जानकारी दी थी। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई। अधिवक्ता प्रदीप श्रीवास्तव और चंद्रिका प्रसाद की दलीलों को सुन न्यायालय ने मूलचंद्र को घटना का दोषी माना। नाबालिग से दुष्कर्म पर मूलचंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें