फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पालियों में 7341 में से 450 ने छोड़ी टीईटी परीक्षा

Tue, 20 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
केंद्र पर परीक्षा देते छात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार को शहर के सात परीक्षा केंद्रों में 7341 परीक्षार्थियों की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरु हुई। परीक्षार्थियों का सुबह से ही सेंटरों पर पहुंच गए। डीएसएन कालेज, जीजीआईसी, जीआईसी, रानीशंकर सहाय, अटल बिहारी इंटर कालेज, राजाशंकर सहाय, डा. जीनाथजी इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में इंट्री दी। परीक्षा के बाद निकले परीक्षार्थी पेपर काफी सरल होने की बात बताते हुए खुश नजर आए। परीक्षा जिम्मेदारी में लगे सचल दल व अन्य अधिकारियों ने दोनों पालियों की परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने की बात कही। फिलहाल जिला विद्यालय निरीक्षक लैपटाप कार्यक्रम के चलते परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण को नहीं जा सके। उनके स्थान पर डायट प्राचार्य ने कमान संभाल रखी थी। सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर परीक्षार्थियों में परीक्षा का हौव्वा जरूर बनाया। डीआईओएस ने बताया कि पहली पाली में प्राइमरी वर्ग व दूसरी पाली में जूनियर वर्ग की परीक्षा हुई।
इनसेट
पहली पाली में पंजीकृत 3876, अनुपस्थित- 275
दूसरी पाली में पंजीकृत 3465. अनुपस्थित -175
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें