फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध काटकर किसान के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
हाजीपुर तरेहा गांव निकासी किसान सर्वेश के घर चोरी के बाद खेत में पड़ा बक्शा। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। हाजीपुर तरेहा गांव में सोमवार रात किसान के घर से चोरों ने लाखों के जेवर, नकदी व अन्य सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
हाजीपुर तरेहा निवासी सर्वेश सोमवार रात घर के बाहर सो रहे थे। रात में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर घर के अंदर घुस गए।
चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्से से 20 हजार रुपये, जेवर सहित करीब दो लाख का सामान पार कर दिया।
मंगलवार तड़के चार बजे उनकी पत्नी रेनू सिंह मवेशियों को चारा करने के लिए उठीं तो कमरे में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए।
सुरेश ने यूपी 112 पर सूचना दी। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। एक बक्सा खेत में पड़ा मिला है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक माह में ये चौथी चोरी है। उन्होंने पुलिस पर रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें