फोटो-31
लखापुर के सुरेंद्र बने दंगल केसरी
फाइनल मुकाबले में दिल्ली के राकी पहलवान को पटखनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
असोहा। ब्लाक की ग्राम पंचायत बैगांव में आयोजित कुश्ती में लखापुर के सुरेंद्र ने दिल्ली के राकी पहलवान को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब जीत लिया।
दंगल में उत्तर प्रदेश सहित कई प्रांतों कें पहलवानों ने भाग लिया। संजू झांसी ने राहुल कानपुर को पटखनी दीं तो राजेश बरेली ने राहुल बदरका को हराया। राकी दिल्ली ने कानपुर को जीशान को कड़े मुकाबले में पराजित करके फाइनल की टिकट पक्की की। दंगल केसरी के लिए आखिरी मुकाबला राकी और लखापुर के सुरेंद्र के बीच हुआ। जिसमें सुरेंद्र ने राकी को पटखनी देकर लगातार तीसरी बार दंगल केसरी का खिताब जीत लिया। इससे पहले पुरवा विधायक अनिल सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान अनिल विमल ने विधायक को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अमित त्रिवेदी, वंशराज बंसल, मोनू दुबे, रामबाबू ,दिनेश, विकास, शिव प्रसाद भी मौजूद रहे।