फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाटन। बिहार थानाक्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बिहार थाना क्षेत्र के ताजकपुर गांव निवासी राजेश 42 पुत्र गंगाराम मजदूरी करता था। गुरुवार शाम चार बजे मजदूरी से वापस आने के बाद वह घर से कहीं गया था। शाम लगभग सात बजे राजेश गांव के पास बेहोश मिला। पत्नी मीना ने बताया कि जेठ राकेश द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद जब वह घटनास्थल पर पहुंची तो उसके पति के मुंह से खून में झाग निकल रहा था। जबकि सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची डायल 112 राजेश को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार बेटियां खुशी 15, मुस्कान 14, महक 12 व चांदनी 10 वर्ष हैं। जबकि बेटा सुमित 18 सबसे बड़ा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शिवप्रकाश पांडेय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

मीना देवी ने पुलिस के सामने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि हत्या का कोई स्पष्ट कारण वह नहीं बता सकी। एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें