फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: किशोर ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, लहूलुहान हालत में छोड़कर भागा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Sep 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की रिपोर्ट दर्ज कर ली और बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। घटना के बाद से किशोर फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में माखी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रक्तस्त्राव अधिक होता देख वह बच्ची को छोड़कर भाग निकला। बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची। बेटी को इस हालत में देख परिजन परेशान हो गए। मां बच्ची के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाला 15 साल का किशोर टॉफी दिलाने के बहाने साथ लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रक्तस्त्राव होने पर वह डर गया और उसे छोड़ दिया। चीखते हुए बच्ची घर आई। बेटी की हालत देख मां बेहाल हो गई और उसे लेकर माखी थाने पहुंची।
पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की रिपोर्ट दर्ज कर ली और बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। घटना के बाद से किशोर फरार है। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें