फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कायाकल्प टीम को नहीं मिला दवा और उपकरणों का सही रख-रखाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प जांच टीम शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची तो गेट पर ही गाय खड़ी मिली। टीम के सदस्यों ने वीडियो बनाया और व्यवस्था पर सवाल भी उठाए। अस्पताल में दवा और चिकित्सकीय उपकरणों का रख रखाव ठीक न मिलने पर टीम के अधिकारियों ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान जनरल वार्ड में डिप्थीरिया वार्ड की सूचना चस्पा होने पर भी एतराज जताया।
विज्ञापन

कायाकल्प की टीम अस्पतालों का निरीक्षण करती है। निरीक्षण में पाई गई व्यवस्थाओं के आधार पर अस्पतालों की रेटिंग तय की होती है। रेटिंग अच्छी मिलने पर अस्पताल को अलग से बजट की व्यवस्था की जाती है। शनिवार को कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम 11 बजे जिला अस्पताल पहुंची। टीम में शामिल डॉ. सतीश कुमार यादव, डॉ. शाहीन और डॉ. चंद्र प्रकाश ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सबसे पहले टीम ब्लड बैंक पहुंची। यहां खून का रख-रखाव देखा। इसके बाद टीम ट्रामा सेंटर पहुंची। यहां टीम ने डिप्थीरिया वार्ड देखा।
इसके बाद कूड़ा निस्तारण केंद्र में कूड़ा उठान करने वाली गाडियों के लिए आने और जाने का रास्ता अलग-अलग न होने पर नाराजगी जताई और को सुधार के निर्देश दिए। टीम के अधिकारी ओपीडी गैलरी की तरफ जा रहे थे तभी गाय सामने आ गई। अधिकारियों ने सफाई सुपरवाइजर को बुलाया और फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। वार्ड नंबर एक में वैक्सीन, इंजेक्शन, दवा, रजिस्टर व अन्य उपकरणों का सही रखा-रखाव न मिलने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

जनरल वार्ड में डिप्थीरिया वार्ड की पर्ची चस्पा मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए हटाने को कहा। दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट संजय यादव से उपलब्ध दवाओं का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कराया। दवाओं को अल्फाबेट के अनुसार और जल्द एक्सपायरी होने वाली दवाओं को अलग रखने को कहा। इस दौरान टीम के साथ डॉ. शोभित अग्निहोत्री व अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें