पुरवा। आजाद क्रिकेट स्टेडियम पासाखेड़ा में प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ऊंचगांव सानी और कांथा टीम के बीच हुआ। ऊंचगांव सानी टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कांथा टीम ने 12 ओवर में सात विकेट में 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊंचगांव सानी की टीम 12 ओवर में 78 रन ही बना सकी। कांथा टीम के पंकज को मैन आफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख सतीश चौधरी व जिला पंचायत सदस्य मनमोहन सिंह ने किया। अंपायरिंग विनोद यादव व विशाल गुप्ता ने की। आयोजक राजा शुक्ला, संदीप, गोलू सिंह, सुमित, हरिकृष्ण शुक्ला, विनोद द्विवेदी, राजकुमार चौधरी, नहक्के गौतम आदि मौजूद रहे।