फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे बाधित कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग

Mon, 13 Feb 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
working at site - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
डाउन रेल पथ के छमकनाली पुलिया संख्या-108 से सहजनी रेलवे क्रासिंग के बीच रविवार की शाम 3.40 से 6.30 बजे तक का करीब तीन घंटे का ब्लाक लेकर पत्थर के स्लीपर बिछाने का कार्य किया गया। रेलवे सूत्रों की मानी जाए तो पौने तीन घंटे के ब्लाक में 80 नए स्लीपर डाले गए। बताया कि एक और ब्लाक लेकर नए स्लीपरों पर पुरानी पटरी हटाकर नई रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। वहीं अभी भी छमकनाली से सहजनी रेलवे क्रासिंग के बीच 20 किमी. के कॉशन से ही ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। ब्लाक के कारण कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली मालगाड़ी को लखनऊ कानपुर अप लाइन रेल मार्ग से लखनऊ के लिए निकाला गया। सूत्रों ने बताया कि चालक की ड्यूटी पूरी होने जाने पर वग मालगाड़ी को गंगापुल पर ही खड़ी कर देने की बात स्टेशन मास्टर गंगाघाट से कही। जिसके चलते इमरजेंसी में उसे अप लाइन से निकाला गया। हालांकि इस बारे में किसी भी रेल अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। वहीं सीनियर रेल पथ निरीक्षक एसके तिवारी ने बताया कि डीआरएम के सख्त निर्देश आए हैं कि किसी भी प्रकार की कोई जानकारी मीडिया को न दी जाए। ब्लाक के चलते कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर लखनऊ जाने वाली मेमू ट्रेन, टाटा छपरा एक्सप्रेस, कानपुर प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को वहीं रोेक लिया गया। जिसके चलते गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को मेमू ट्रेन का काफ ी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं ब्लाक खुलने के बाद अधिक लोड पड़ने के कारण कई एक्सप्रेस ट्रेनों को गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रुक-रुककर निकाला गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें