फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सपा नेता के घर से 1.30 करोड़ के जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। चोरों ने शुक्रवार रात सपा छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर से 1.700 किलोग्राम सोने के जेवरात समेत करीब 1.30 करोड़ का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी पर सीओ और थाना पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। इतनी बड़ी चोरी से पुलिस महकमा भी सकते में है।
विज्ञापन

मौरावां के पश्चिमगांव निवासी सपा छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदिल खां के पिता जमीर खां उर्फ नम्मू पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करते थे। उनकी गिनती बड़े ठेकेदारों में थी। उनके पास 10 बीघे का आम का बाग व खेती है। शुक्रवार रात घर के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। देर रात चोर पीछे वाले गेट से घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी का लाॅकर तोड़कर एक किलो 700 ग्राम सोने और दो किलोग्राम चांदी के जेवर, करीब डेढ़ लाख कीमत की हीरे की अंगूठी, दो लाख की नगदी और कुछ अन्य सामान चोरी कर ले गए।
जिस अलमारी में जेवर और नकदी रखे थे, उसमें जमीर खां की लाइसेंसी पिस्टल भी थी। चोरों ने उसे निकाला तो लेकर बेड पर छोड़कर चले गए। आदिल ने बताया कि नवंबर में दो बहनों की शादी होनी हैं। चोरी की सूचना पर सीओ पुरवा सोमेंद्र विश्वास व थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की। खोजी कुत्ता कमरे से होकर पीछे खेत तक गया और फिर रास्ता भटक गया। सीओ पुरवा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस के साथ ही मौरावां, सोहरामऊ और पुरवा थानाध्यक्षों के नेतृत्व में टीम गठित की गई हैं। घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया उससे किसी जानकार के शामिल होने की आशंका है। चोरों ने सिर्फ उसी कमरे का ताला तोड़ा जिसमें जेवर और नकदी रखी थी।
विज्ञापन



सपा नेता के गांव के दो और लोगों को बनाया निशाना
चोरों ने सपा नेता आदिल खां के पश्चिमगांव में ही रहने वाली जकी खां पुत्री रफी खां के धावा बोला। चोर घर में छत के रास्ते दाखिल हुए और गृहस्थी वाले कमरे में रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। वहीं, इसी गांव की रहने वाली राबिया पत्नी नसीम खां के घर में भी चोर घुसे। चोरों ने घर के अंदर कमरे में ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी और डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। खाली डिब्बे, पर्स व आवश्यक कागजात गांव निवासी परमेश्वर रावत के खेत में पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें