फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसानों के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Mon, 15 May 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-9
विज्ञापन

नौटंकी देखने गए थे दो परिवार, घर में 3.50 लाख के जेवर व 10 हजार रुपये चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। संभाबाग गांव में चोरों ने दो किसानों के बंद घरों के ताले तोड़कर 3.5 लाख के जेवर और 10 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने जांच के बाद जल्द खुलासे की बात कही है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवगनमऊ के मजरा संभाबाग में शनिवार को नौटंकी का आयोजन किया गया था। गांव के ज्यादातर लोग नौटंकी देखने गए थे। इसी गांव के लालता और उसके पड़ोसी राजू भी परिवार के साथ नौटंकी देखने गए थे। दोनों के घर में ताला बंद था। सुबह करीब पांच बजे दोनों परिवारों के लोग लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। लालता के अनुसार बक्से के ताले तोड़कर पत्नी आशा, बहन मालती, मधु और मां पियारा के करीब 2.5 लाख कीमत के जेवर और नौ हजार रुपये चोरी हुई है। वहीं राजू ने पुलिस को बताया कि पत्नी रिंकी के रखे करीब एक लाख कीमत के जेवर और और एक हजार चोर ले गए। सूचना पर पुलिस ने जांच की। पुलिस को शक है कि घटना में किसी परिचित का हाथ है। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें