फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हरदोई उन्नाव मार्ग पर जाम, 10 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन

Wed, 21 Feb 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दिन भर जाम के कारण वाहन रेंगते रहे। समाधान दिवस में जा रहीं डीएम की भी गाड़ी भी जाम में फंसी। थाना माखी की फोर्स ने जाम से निकलवाया।
विज्ञापन

हरदोई उन्नाव मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते सोमवार रात से ही दोस्ती नगर नहर, भदनी पुलिया और चकलवंशी चौराहे पर जाम की स्थिति थी। इस कारण जाम सुबह तक नहीं खुल सका, जिससे मार्ग पर वाहन रेंगते रहे। तीनों जगहों पर बड़ी संख्या में कतार लगी रही। मंगलवार को बांगरमऊ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जा रहीं डीएम अपूर्वा दुबे व अन्य अधिकारियों की भी गाड़ियां जाम में फंस गईं। जानकारी पर पहुंचे माखी थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने तीनों जगहों पर पुलिस बल की मदद से एक-एक ओर का यातायात रोक कर वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें