फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसगनंज (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पिछवाड़ा गांव के पास सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घायल साथी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदपुर टिकटौली निवासी सागर रावत (28), भतीजा रोहित रावत (25) और गांव के ही अजय रैदास (23) साथ में मजदूरी करने लखनऊ जाते थे। गुरुवार सुबह तीनों एक ही बाइक से लखनऊ गए थे। रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। पिछवाड़ा गांव के बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए।
मौके पर पहुंची यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पुलिस ने तीनों को हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने रोहित और सागर को मृत घोषित कर दिया। अजय की हालत गंभीर होने से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अपराध निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुए रोहित का विवाह एक साल पहले ही कांति के साथ हुआ था। पति की मौत से पत्नी और मां विमला स हित पूरे परिवार का बुराहाल है। रोहित तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। उधर, सागर की मौत के बाद पत्नी सोनम का सुहाग उजड़ गया। वहीं चार बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया। बेटे की मौत से मां रामेश्वरी और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें