फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पत्नी मायके से नहीं आई तो फंदा लगाकर दी जान

Wed, 26 Apr 2023 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। मायके से पत्नी के न आने से दुखी पति ने घर में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव सादुल्लापुर निवासी कुलदीप (25) ने सोमवार रात घर के अंदर कमरे की छत में लगी कुंडे पर चुनरी के फंदे लटककर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता उसे जगाने पहुंचे। अंदर बेटे का शव देख वह बेहाल हो गए। पिता ने बताया कि कुलदीप का विवाह तीन साल पहले थानाक्षेत्र के गांव तालिबपुर रहली निवासी कंचन से हुआ था।
विज्ञापन

तीन महीने पहले विवाद के बाद उसकी बहू मायके चली गई थी। तब से वह घर नहीं आ रही थी। कई बार बेटे ने आने के लिए फोन किया लेकिन उसने मना कर दिया। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। एक डेढ़ साल की बेटी भी है। कुलदीप सात भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी व ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बेटे की मौत से पिता और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई शिवकमल की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें