फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्लाट की मांग पूरी नहीं हुई तो बोला तलाक

Sun, 18 Feb 2024 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप, दहेज में प्लॉट की मांग पूरी नहीं की तो बोला तलाक
विज्ञापन

पति पर तीन तलाक, सास और जेठ पर उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। कस्बा के मोहल्ला निवासी महिला ने पति व ससुराली पर 10 लाख कीमत का प्लॉट की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक और उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गंजमुरादाबाद नगर के मोहल्ला गंभीरगिरी निवासी दिलशाद की बेटी मंतशा ने बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी छह नवंबर 2020 को कानपुर देहात जिले के बिरूहन रसूलाबाद निवासी आरिफ से हुई थी। शादी के चार महीने बाद से ही पति व ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने दहेज कम मिलने की बात कहते हुए दस लाख कीमत का प्लॉट दिलाने के बाद ही मंतशा को घर में रखने की शर्त रख दी। पीड़िता के अनुसार इसके बाद उसका उत्पीड़न करने लगे। डेंगू हो जाने पर ससुरालवालों ने इलाज नहीं कराया।
हालत बिगड़ने पर पिता को पता चला तो मायके लिवा लाए और इलाज कराया। 11 फरवरी 2024 को वह दवा लेने बांगरमऊ कस्बा गई थी। तभी वहां मिले पति ने उसे तीन बार तलाक कहते हुए संबंध खत्म कर लिया। घर पहुंचकर पिता को जानकारी दी।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाल राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति आरिफ पर तीन तलाक देने और सास सम्मो, जेठ शकील और आरजू पर उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें