फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मैं तेरा ही बालक हूं जगत महरानी...

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को शहर के प्रसिद्ध कल्याणी देवी, दुर्गा व पूर्णा देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। नवरात्र के सातवें दिन लोगों ने बच्चों के मुंडन, कर्णछेदन, पाटी पूजन, अन्नप्राशन आदि संस्कार कराए।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों में माता रानी के कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। भोर पहर से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन किए और उनका पूजन किया।
शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में स्थित देवी मंदिरों में माता के जयकारों से परिसर गुंजायमान होते रहे। इसके अलावा लाउडस्पीकरों पर बजते भजनों से आसपास का वातावरण भी भक्तिमय होता रहा।
विज्ञापन

भक्तों ने माता रानी को चुनरी, फल-फूल, रोली, सिंदूर व चूड़ी आदि चढ़ाकर प्रसन्न किया। या देवी सर्वभूतेषु देवी रूपेण संस्थिता से मंदिर के परिसर गुंजायमान होते रहे। भक्त माता के जयकारे लगाते रहे। देर शाम मंदिरों व घरों में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। सुबह से शाम तक मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें