फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला की मौत में पति को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। तौरा गांव में तीन दिन पहले हुई महिला की मौत मामले में रविवार को पुलिस ने पति को जेल भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव निवासी राखी (25) का 22 अक्तूबर को घर के कमरे में रस्सी के फंदे से शव लटका मिला था। मृतका की मां ने पति पुष्पेंद्र उर्फ करन सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने फरार पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य ससुराल वालों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें