फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति तीन दिन से लापता, पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर

Sun, 25 Sep 2022 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
बेहोशी हालत में सुनीता को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव जिले में तीन दिन से पति के लापता होने से आहत पत्नी ने जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को महिला ने गंगा नदी में छलांग लगाने की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व लापता युवक का मारपीट में चालान किया गया है।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव जाजामऊ गैर एहतमाली के मजरा बदालपुरवा निवासी हरिशंकर खेती करने के साथ ही गांव के बाहर इलेक्ट्रानिक्स की छोटी दुकान करता है। वह गुरुवार शाम को अचानक लापता हो गया। कहीं पता न चलने पर पत्नी सुनीता (35) ने शुक्रवार शाम गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की।

मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। शनिवार सुबह उसने फिर जहर खा लिया। इससे हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लाए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुनीता की चार साल पहले शादी हुई है। दो साल का बेटा प्रदीप है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हरिशंकर का गांव के रामनारायण पाल से जमीन का विवाद चल रहा है। चार अगस्त को मारपीट हुई थी। पांच अगस्त को दोनों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई तो 22 सितंबर को एक पक्ष से रामनरायाण पाल और दूसरे पक्ष से हरिशंकर और उसके भाई प्रेमचंद्र का शांतिभंग में चालान किया गया था। फतेहपुर चौरासी थाना के अपराध निरीक्षक विजय कुमार यादव ने बताया कि हरिशंकर की गुमशुदगी की लिखित या मौखिक सूचना नहीं मिली है। प्रकरण को दिखवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें