फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर बनवाने को लेकर विवाद, दंपती ने निगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ददलहा गांव में जेवर बनवाने को लेकर दंपती में विवाद हो गया। पत्नी की जिद देखकर पति ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो पत्नी ने भी कीटनाशक खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ददलहा गांव निवासी देशराज (25) ने तीन माह पूर्व फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के टिकुआपुर निवासी सीमा (22) से प्रेम विवाह किया था। शादी के समय जेवर न मिलने से सीमा नाराज थी।
वह अक्सर पति से गहने बनवाने के लिए कहती थी तो वह टाल देता था। देशराज के पिता रमेश ने बताया कि मंगलवार को भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। बहू जेवर बनवाने की बात पर अड़ गई तो पुत्र देशराज ने जहर खा लिया। कुछ देर बार बहू ने भी विषाक्त का सेवन कर लिया। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें