फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आग से दो भाइयों की गृहस्थी जली, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। विजयीखेड़ा गांव में चूल्हे की आग बिना बुझाए घर के पास पड़े घूरे में फेंक दी गई। कुछ देर बाद चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों घरों में लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के विजयीखेड़ा निवासी रामबली और उसका भाई रामनिवास मजदूरी करते हैं। उनके घर के पीछे ग्रामीण घूरा डालते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 बजे किसी ने घूरे में चूल्हे की आग बिना बुझाए फेंक दी। हवा चलने से आग सुलगने लगी। कुछ ही देर में आग भड़क उठी और रामबली के छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले आग ने रामबली के भाई रामनिवास के घर को भी चपेट में ले लिया। दो भाईयों की गृहस्थी जलते देख ग्रामीणों ने निजी संसाधन से आग बुझाने का प्रयास किया। सफलता न मिलती देख अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

आग से गृहस्थी के सामान के साथ कपड़ा, चारपाई और 10 हजार की नकदी जल गई। दोनों भाइयों का करीब तीन लाख का नुकसान हुआ। ग्राम प्रधान संजय रावत की सूचना पर पहुंचे लेखपाल दीपेंद्र तिवारी ने हुए नुकसान का आकलन किया।

बंद घर में लगी आग, गृहस्थी के सामान के साथ बाइक जली
फतेहपुर चौरासी। बंद घर में लगी आग से गृहस्थी के सामान के साथ बाइक भी जल गई। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक, करीब दो लाख का नुकसान हुआ। थानाक्षेत्र के गांव लखनापुर निवासी रामकिशन रविवार को परिवार सहित गेहूं की कटाई करने गए थे। घर में ताला बंद था। दोपहर करीब 2:30 बजे घर के छप्पर में आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से बाइक, पांच क्विंटल गहूं, छह क्विंटल धान, दो क्विंटल सरसों सहित गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। पीड़ित के मुताबिक, आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें