फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी साधन के लिए घंटों जूझे लोग

Sun, 19 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
waiting passengers - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए अधिकांश रोजवेज व निजी बसों के अलावा अन्य चार पहिया वाहन दो दिनों के लिए अधिग्रहीत कर लिए जाने से शनिवार को लोगों को सफर में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरे जिलों से लोग ट्रेन व अन्य साधनों से जैसे-तैसे शहर पहुंचे, लेकिन उन्हें कस्बों और गांवों तक पहुंचने के लिए काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ रही। जिले के अन्य रूटों पर जाने के लिए लोगों को लोकल सवारी साधन खोजे नहीं मिली। ओवरब्रिज तिराहा, आवास विकास बाइपास, गदनखेड़ा चौराहा पर लोग घंटों वाहन मिलने का इतंजार कर रहते रहे। हरदोई, बांगरमऊ, सफीपुर, हसनगंज, पुरवा, मौरावां, बीघापुर समेत अन्य क्षेत्रों में पहुंचने के लिए लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें